A Unit of Helping Hand Foundation
हमें कॉल करें
+91 9693815400
व्हाट्सएप
7677955955
About College Campus

Helping Hand Vidya Dham

Reg. No: 3209/2011 | A Unit of Helping Hand Foundation

Dhanaur, Katra, Muzaffarpur, Bihar
हमारे बारे में

हमारे बारे में (ABOUT US)

हेल्पिंग हैंड विद्या धाम इंटरनेशनल कैंपस, धनौर एक आधुनिक, रोजगारोन्मुख एवं कौशल आधारित शैक्षणिक संस्थान है, जो शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण, कौशल विकास एवं करियर मार्गदर्शन के क्षेत्र में उत्कृष्टता स्थापित करने के उद्देश्य से विकसित किया जा रहा है।

हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन वर्ष 2011 से समाज सेवा, शिक्षा एवं मानव संसाधन विकास के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत है। संस्था का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं अर्धशहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, तकनीकी दक्षता, व्यावसायिक कौशल एवं रोजगार के अवसरों से जोड़ना है।

पिछले वर्षों में संस्था के माध्यम से 1500 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न उच्च शिक्षा कार्यक्रमों में अध्ययन कर अपने शैक्षणिक एवं व्यावसायिक लक्ष्यों को प्राप्त किया है। अनेक विद्यार्थी आज सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में सफलतापूर्वक कार्यरत हैं।

शैक्षणिक अनुभव

विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र एवं शैक्षणिक अनुभव

हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव प्राप्त है। संस्था पूर्व में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU), मुजफ्फरपुर के दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रमों से संबद्ध अधिकृत अध्ययन केंद्र के रूप में विद्यार्थियों को शैक्षणिक सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान कर चुकी है।

उस अवधि में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने स्नातक एवं स्नातकोत्तर (UG & PG) पाठ्यक्रमों में सफलतापूर्वक अध्ययन पूर्ण किया।

वर्तमान में संस्था विभिन्न मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, ऑनलाइन शिक्षा, प्रवेश मार्गदर्शन एवं करियर परामर्श उपलब्ध कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

10+

10+ वर्षों का अनुभव

विश्वविद्यालयों के माध्यम से उच्च शिक्षा, दूरस्थ एवं ऑनलाइन कोर्सेज में विद्यार्थियों का विश्वसनीय मार्गदर्शन

हमारा परिसर

हेल्पिंग हैंड विद्या धाम इंटरनेशनल कैंपस लगभग 15 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही एक महत्वाकांक्षी शैक्षणिक परियोजना है। वर्तमान में लगभग 2 एकड़ क्षेत्र में चारदीवारी युक्त सुव्यवस्थित अकादमिक परिसर विकसित किया गया है।

परिसर में लगभग 24,000 वर्गफुट का आधुनिक भवन, विशाल खुला वातावरण एवं विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध हैं। कैंपस धनौर–उँचास मोड़ मुख्य सड़क पर स्थित है तथा NH-527C से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर है। जीरो माइल, मुजफ्फरपुर से यहाँ लगभग 30 मिनट में पहुँचा जा सकता है।

डिजिटल एवं स्मार्ट शिक्षा

हमारा उद्देश्य आधुनिक तकनीक को शिक्षा से जोड़ना है। संस्थान में Smart Board आधारित शिक्षण व्यवस्था विकसित की जा रही है, जिससे विद्यार्थियों को विषयों को सरल एवं प्रभावी तरीके से समझने में सहायता मिलेगी।

कक्षा में पढ़ाए गए महत्वपूर्ण नोट्स, अध्ययन सामग्री एवं आवश्यक सूचनाएँ विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम एवं WhatsApp के द्वारा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। संस्थान का लक्ष्य Admission से लेकर Career Guidance एवं Employment Support तक की प्रक्रिया को अधिकतम डिजिटल एवं विद्यार्थी-अनुकूल बनाना है।

हमारी प्रमुख पहचान

आईटीआई कॉलेज – हमारी प्रमुख पहचान

हेल्पिंग हैंड विद्या धाम इंटरनेशनल कैंपस का आईटीआई विंग संस्थान की मुख्य पहचान एवं प्रमुख परियोजना है। भारत में बढ़ती तकनीकी एवं औद्योगिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए युवाओं को रोजगारोन्मुख तकनीकी शिक्षा प्रदान करना हमारा प्रमुख उद्देश्य है।

प्रस्तावित ट्रेड (Proposed Trade)
  • इलेक्ट्रिशियन (Electrician)
एनसीवीटी (NCVT) संबद्धता प्रक्रिया प्रगति पर है।

हमारा लक्ष्य युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर उन्हें उद्योग, सरकारी सेवाओं एवं स्वरोजगार के अवसरों के लिए तैयार करना है।

ITI Technical Training
NCVT Proposed
पाठ्यक्रम एवं सेवाएँ

उपलब्ध पाठ्यक्रम एवं सेवाएँ

कंप्यूटर एवं प्रबंधन शिक्षा
  • BCA (Bachelor of Computer Applications)
  • BBA (Bachelor of Business Administration)
  • MBA (Master of Business Administration)
लाइब्रेरी एवं सूचना विज्ञान
  • Library & Information Science Courses
  • प्रमाणपत्र, डिप्लोमा एवं डिग्री कार्यक्रम
स्वास्थ्य एवं पैरामेडिकल शिक्षा
  • Paramedical Courses
  • Hospital House Keeping Programmes
  • Healthcare Support Training
शिक्षक शिक्षा मार्गदर्शन
  • B.Ed. Admission Guidance (बी.एड. प्रवेश मार्गदर्शन)
  • D.El.Ed. Admission Guidance (डी.एल.एड. प्रवेश मार्गदर्शन)
दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा सहायता
  • विभिन्न विश्वविद्यालयों के UG एवं PG पाठ्यक्रमों हेतु मार्गदर्शन
  • शैक्षणिक एवं करियर परामर्श

रोजगार एवं करियर सहायता

संस्थान विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ रोजगार एवं करियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

विशेष फोकस क्षेत्र (Special Focus Areas):

सरकारी सेवाएँ (Govt. Services)
निजी क्षेत्र में रोजगार (Private Sectors)
आईटी एवं कंप्यूटर सेक्टर (IT & Computers)
लाइब्रेरी एवं सूचना विज्ञान (Library Science)
तकनीकी एवं औद्योगिक क्षेत्र (Industrial Wings)
अस्पताल एवं स्वास्थ्य सेवाएँ (Healthcare/Hospital)
स्वरोजगार एवं उद्यमिता (Self-Employment)
परिसर की विशेषताएँ

परिसर की प्रमुख विशेषताएँ

15 एकड़ का विशाल शैक्षणिक परिसर
2 एकड़ में विकसित चारदीवारी युक्त अकादमिक कैंपस
लगभग 24,000 वर्गफुट आधुनिक भवन
CCTV Surveillance युक्त सुरक्षित परिसर
High-Speed Wi-Fi Enabled Campus
Smart Board आधारित शिक्षण
WhatsApp आधारित अध्ययन सामग्री एवं सूचना प्रणाली
500 व्यक्तियों की क्षमता वाला बहुउद्देशीय सभागार
Admission एवं Career Guidance Support
रोजगारोन्मुख एवं कौशल आधारित शिक्षा
NH-527C से मात्र 2 किलोमीटर
जीरो माइल, मुजफ्फरपुर से लगभग 30 मिनट

© Helping Hand Vidya Dham. All Rights Reserved.